मंगलवार, 31 मार्च 2020

कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं

कुछ यादें, कुछ बातें
कभी पुरानी नही होती
कुछ अहसास, कुछ मुलाकातें
कभी पुरानी नहीं होतीं

कुछ लम्हें गुजर भी गुजरा नही करतें
क्योंकि उनकी कशिश
कभी पुरानी नहीं होतीं

निकल जाती है उम्र
यूं ही पलक झपकते
पर कुछ लम्हों को
जीने की ख्वाहिश
कभी पुरानी नहीं होतीं

हा, वक़्त की धूल से
धुंधला जाता है सबकुछ
पर दिल के किसी कोने में इक तस्वीर
कभी पुरानी नहीं होती

सोमवार, 30 मार्च 2020

खुद में खुद की तलाश

कुछ खुशी की बात कर
कुछ ज़िन्दगी की बात कर

क्या ढूँढता है बेवजह
कभी खुद की भी तो तलाश कर

खुद में ही खुदा का नूर है
कभी इसका भी एहसास कर

कब तक खुद को सताएगा
कब तक भटकता जायेगा
मंजिल तो तेरे पास है
क्या तुझको इसका एहसास है

खुद को खुदी में खोज ले
तेरे खुशी को भी तेरी तलाश है

किस बात का कोई गम भला

जो खो गया वो मेरा नहीं
जो मिल गया
वो मेरा नसीब है

ये तो है ज़िन्दगी का फलसफा
कोई बिछड़ गया
कोई करीब है

किस बात का है गम भला
जो अपना है
अपनायेगा
जो गैर है वो
चला जायेगा

बुधवार, 25 मार्च 2020

दोस्ती


जाने क्यू कैसे मैं आज लिख रही हूँ,
वो तुमसे अपनी पहली मुलाकात लिख रही हूँ


            कुछ भूल गए कु छ याद रहा
मैं फिर से आज वही सारी बात लिख रही हूँ
जो थे, हैं और शायद हमेशा रहेगे
वो अनकहे अधूरे एहसास लिख रही हूं


            जो गुजर गया वो कभी लौट कर नही आता
उन गुजरे हुए लम्हो का मैं अब हिसाब लिख रही हूँ
कुछ तुमको कुछ खुद को मैं आज लिख रही हूँ


           जो कभी भी भूल कर भूलाया नही जाता
अपनी दोस्ती का वो जज़्बात लिख रही हु
नसीब हो तुम्हे मेरे हिस्से की भी हर खुशी
पता नही क्यूँ ये फरियाद लिख रही हूँ।

खामोश अफसाना

मजबूरी रही होगी शायद
कोई ऐसे नही जाता
फिर वक्त का भी तो ऐसा है
के वो लौट कर नही आता
आती हैं तो बस यादें
वो खट्टी मीठी सारी बातें
हँसाती हैं कभी तो वो
कभी रुलाती हैं
यही इक अहसास
दिलाती है
गुजरे हुए लम्हें कँहा
लौट कर आते है
टूट गए शाक से जो पत्ते
फिर कँहा शाक पर आते है
वो दूर कंही हवाओं में बिखर जाते है




जिन्दगी का सफर

बड़ा मुश्किल है जिंदगी का सफर
थोड़ा दूर तू मेरे साथ चल।

कल क्या हो किसको खबर
थोड़ा दूर तू मेरे साथ चल।

बड़ा तन्हा है दिल
कुछ आता नही नजर
थोड़ा दूर तू मेरे साथ चल।

अज़नबी है बड़ी जिंदगी का रह गुजर
थोड़ा दूर तू मेरे साथ चल ।

अभी तो अंधेरी रात है जिंदगी
बड़ा दूर नज़र आता है सहर
थोड़ा दूर तू मेरे साथ चल

शनिवार, 21 मार्च 2020

डियर ज़िन्दगी

डियर ज़िन्दगी,

ऐसा भी नही है कि मुझे तुमसे मुहब्बत नही है

बस मुझे मनाना नही आता

और तुम्हे रूठ जाने की आदत बहुत है।।

ज़िन्दगी बस जीने की तैयारी

कहते है जीवन
पर जीत हुआ तो कोई नज़र ही नही आता
यंहा तो बस हर कोई मर रहा है हर रोज

          देखा जाय तो मृत्यु कोई घटना नही जो एक दिन घटती है
पर एक प्रकिया है जो 60 साल 70 साल या 75 साल में पूरी हो जाती है और जीवन अधूरा का अधूरा ही रह जाता है।

सारी उम्र जीने की तैयारी में ही निकल जाता है और जीना कभी हो ही नही पाता ।
                जीना टलता ही चला जाता है कभी डिग्री के पीछे तो कभी नौकरी के बाद और कभी जिम्मेदारियों को पूरा करने की जिम्मेदारी
           बस पता ही नही चलता कि कब समय हाथ से निकल गया और पीछे रह जाती है अधूरी ख्वाहिशें, पछतावा, ग्लानि ,गुस्सा कभी खुद से कभी दूसरों से

और अंत मे एक दिन बचता है बस राख का ढेर